फूलपुुर: जियो पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
प्रयागराज। जियो पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी वीडियो शुक्रवार लगभग 03 बजे वायरल हुआ। पीड़ित अनिल कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस से शिकायत कर बताया कि चार पहिया वाहन में 500 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद पैसे मांगने पर विवाद हो गया, जिसके बाद कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।