हरदा: स्लॉट न मिलने से नाराज़ किसान ज़िला पंचायत परिसर में धरने पर बैठे, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की मांग
Harda, Harda | May 27, 2026 हरदा में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी नहीं होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्राम अबगांवकला सहित कई गांवों के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ जिला पंचायत परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। किसानों का आरोप है कि स्लॉट बुक नहीं होने के कारण उन्हें अपनी गेहूं की फसल औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।