सहारनपुर: नवजात की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, सिंघल हेल्थ केयर को किया गया सील, FIR की तैयारी
सहारनपुर में नवजात शिशु की मौत की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. प्रवीन कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेहट रोड स्थित सिंघल हेल्थ केयर को सील कर दिया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुनाल जैन के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ हुई कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया है!