कांगड़ा: मटौर के पास दर्दनाक हादसा, बस से टकराकर बाइक सवार आर्मी जवान की हुई मौत, बस सवार 8 यात्री घायल
Kangra, Kangra | Nov 28, 2025 शुक्रवार को जानकारी अनुसार गत दिवस मटौर के पास तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक निजी बस से टकराने पर लगभग 20 फुट दूर जा गिरी, जिससे बाइक दो टुकड़ों में बंट गई। हादसे में सेना में कार्यरत 28 वर्षीय सन्नी निवासी चननी की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 17 यात्रियों में से 8 घायल हुए, जिन्हें टांडा अस्पताल ले जाया गया। आज शव परिजनों को spm दिया गया है।