बागपत: जबरन कब्जे में टावर निर्माण, पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव में एक पैतृक मकान पर जबरन कब्जा कर टावर लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मुकुट सिंह ने बृहस्पतिवार को करीब दोपहर 12:30 बजे जिलाधिकारी ऑफिस पहुंच कर आरोप लगाया कि पड़ोसी दिलीप और उसके परिवार ने ग्राम प्रधान से सांठगांठ कर मकान नंबर बदलवाकर इंडस टावर कंपनी से अनुबंध कर लिया और उसके मकान में जबरन टावर लगव