मिर्ज़ापुर: नीबी गहरवार गांव के ग्रामीणों ने नगर विधायक से लेखपाल का किया शिकायत, मौके से ही लेखापाल को फोन लगाकर भड़के विधायक
छानबे ब्लॉक के नीबी गहरवार गांव में जन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर मिश्र से ग्रामीणों ने लेखपाल की शिकायत की। क्षेत्रीय लेखपाल पर शराब के नशे में गाली गलौज करने और काम के बदले रुपए मांगने का आरोप लगाया। नगर विधायक ने लेखपाल को फोन लगाकर उस पर भड़क गए। लेखपाल ने उनसे भी अभद्रता कर दी। इसके बाद एसडीएमसी को फोन कर कार्रवाई का निर्देश दिया।