चंडी: कुरथिया के मध्य विद्यालय में अभिभावक ने शिक्षक को लाठी-डंडों से पीटा
Chandi, Nalanda | Jul 16, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कुरथिया में बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे छात्र के अभिभावकों ने स्कूल में घुसकर शिक्षकों को बुरी तरह लाठी डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। शिक्षक की पिटाई को लेकर अन्य शिक्षकों में दहशत व्याप्त है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में घायल शिक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि स्कूल कार्यालय में कार्य कर रहें थे।