राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 पर संजय सागर बांध रोड के पास कार और बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
राघोगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के संजय सागर बांध रोड पर तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। 9 अप्रैल पुलिस ने बताया, सूचना पर डायल 112 टीम पहुंची, एक ही दिशा में चल रहे बाइक और कार में बाइक सवार अचानक बांध की तरफ मुड़े, पीछे से कार की टक्कर लगी घिसटते चले गए दोनों बाइक सवार घायल है, अस्पताल भेजा है। कार सवार दो लोगो को मामूली चोट आई है।