बारा: बारा थाना क्षेत्र में यमुना बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी, राजस्व को भारी नुकसान, जिम्मेदार बेखबर
Bara, Allahabad | Apr 16, 2026 बारा थाना क्षेत्र में यमुना नदी से अवैध बालू खनन का खेल खुलेआम जारी है। बालू माफिया बिना किसी डर के लगातार खनन कर रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से रोजाना लाखों रुपये के राजस्व की चोरी हो रही है।आज गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।