हुज़ूर: 10 नंबर मार्केट में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान दुकानदार ने खुद को आग लगाई, समय रहते जान बची
Huzur, Bhopal | Apr 11, 2026 भोपाल के 10 नंबर मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार ने आत्मदाह की कोशिश की। नगर निगम की टीम जैसे ही कार्रवाई करने पहुंची, दुकानदार ने विरोध में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझा दी जिससे उसकी जान बच गई|