शाहजहांपुर: शराब के नशे में युवकों ने दुकान में की तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा दुकान में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बिजलीपुरा निवासी कामरान ने आरोप लगाया कि कुछ युवक शराब के नशे में उनकी दुकान पर पहुंचे और सामान को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दुकान में जमकर हंगामा किया तथा तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने दुकान का काउंटर भी पलट दिया।