उप्र पर्यटन विभाग द्वारा गोरखगिरि के पर्यटन विकास कार्य का निरीक्षण जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा किया गया। डीएम नें गोरखगिरि पर्वत पर चल रहे पर्यटन विकास कार्य को पूर्ण किये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटन अधिकारी चित्रगुप्त श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।