बदायूं: बदायूं के रायपुर बुजुर्ग गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल
Budaun, Budaun | Mar 27, 2026 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव की रहने वाली 45 वर्षीय बीबी पत्नी खुशी मौहम्मद गांव में थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने बीबी को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन गंभीर रूप से घायल बीबी को बिल्सी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सको ने बीबी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।