माण्डलगढ़: सराणा स्कूल के 38 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया, गांव में निकाला गया जुलूस
मांडलगढ़ के सराणा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा के सभी 38 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर गांव व उपखंड का नाम रोशन किया है। इस शानदार परिणाम से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्रों की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही विद्यालय स्टाफ का फूल-मालाओं से स्वाग