दीपका: कोरबा में खूनी विवाद, पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या
Dipka, Korba | May 24, 2026 कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। खाना बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।