भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने गुरुवार दोपहर 12 बजे करीब कलैक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो