केतार: केतार में आवास योजना को लेकर गरमाई राजनीति, ग्रामीणो ने कहा पात्रों को मिले हक, दोषियों पर हो कार्रवाई
Ketar, Garhwa | Jun 8, 2026 केतार प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोरंजन गुप्ता ने कहा कि वे जनता के साथ खड़े हैं और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि योजना का लाभ केवल पात्र लोगों को मिले। उन्होंने मांग की कि जांच में यदि किसी कर्मी की लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।