मुरादाबाद: मुरादाबाद में इंपीरियल तिराहे पर फहराया गया 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, मंडल आयुक्त ने दी जानकारी
मंडलायुक्त व अन्य अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने 100 फीट ऊंचे तिरंगा को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में स्काउट गाइड, एनसीसी टीम के साथ स्मार्ट सिटी, नगर निगम के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। नगर अयुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्किट हाउस में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।