कानपुर: सफाई कर्मियों ने नगर निगम मुख्यालय में किया प्रदर्शन, कहा- दिन-रात सफाई करना संभव नहीं
सोमवार दोपहर 1:00 नगर निगम मुख्यालय में सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और महापौर के सामने अपनी मांगों को रखा।महापौर ने उनकी समस्या सुनकर जल्द से जल्द निदान करने की बात कही। सफाई कर्मचारियों ने सुबह शाम सफाई करने के आदेश का विरोध किया। इस मुद्दे को लेकर सेनेटरी सुपरवाइजर कर्मचारी संघ ने भी अपना विरोध दर्ज कराया।