धमतरी: जमीन विवाद को लेकर भतीजे पर प्राणघातक हमला करने वाले पति-पत्नी को किया गया गिरफ्तार
धमतरी एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रार्थी मुकेश कुमार साहू द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि ग्राम सेमरा स्थित पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर आरोपी कृष्ण कुमार साहू एवं बिंदाबाई साहू द्वारा विवाद करते हुए उनके पुत्र पर जान देव हमला किया गया था। आरोपियों द्वारा डंडे से सिर पर प्राणघातक हमला किया गया था।