बरेली: बदायूं में दिनदहाड़े गोलीकांड, पिता ने एडीजी से की शिकायत, कहा- पुलिस दबाव बनाकर बचा रही आरोपी को
बदायूं के अलापुर क्षेत्र में 17 अप्रैल को अतिफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता विदरीश का आरोप है कि बेटे ने मरते वक्त हमलावरों के नाम बताए, फिर भी गिरफ्तारी नहीं हुई। उल्टा पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत और समझौते का दबाव बनाने का आरोप है। पीड़ित ने एडीजी से न्याय की गुहार लगाई है।