शाजापुर: गर्मी से जिला अस्पताल में पंखे ठप, मरीज़ों के परिजन घर से ला रहे राहत
शाजापुर शहर मै तपते सूरज का असर से जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के चलते हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। वार्डों में पर्याप्त ठंडी हवा और पंखों की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि परिजन अपने घरों से टेबल पंखे लाकर मरीजों को राहत देने की कोशिश कर रहे हैं।