छिबरामऊ: मलिकपुर के पास सीएनजी डीसीएम बिजली के पोल से टकराई, चालक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
छिबरामऊ के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर के पास तेज रफ्तार डीसीएम बिजली के पोल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायल चालक को रविवार की दोपहर 1:40 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती।