बरियारपुर: प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रो पर आयोजित की गई गोद भराई की रस्म कार्यक्रम
मंगलवार को 12:00 बजे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रो पर विभागीय निर्देशानुसार गोद भराई कार्यक्रम आयोजित की गई। वही सीडीपीओ प्रियदर्शनी ने बताई कि यह कार्यक्रम हर माह के 7 तारीख को सभी आंगनबाड़ी सेविका द्वारा अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषक क्षेत्र के प्रथम गर्भवती महिलाओं को पांच फल तथा श्रृंगार की सामान देकर गोद भराई की रस्म निभाई जाती है।