ललितपुर: ललितपुर जीआरपी पुलिस टीम ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक जीआरपी झांसी के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ललितपुर जीआरपी पुलिस के द्वारा ट्रेनों में चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए चोर के पास से एक एंड्रॉयड फोन जिसकी बाजार में कीमत करीब 18000 रुपए है बरामद किया है। जीआरपी पुलिस टीम ललितपुर के द्वारा आगे की कार्रवाई की गई।