धनोरा: यूरिया खाद की कमी पर किसानों का प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
Dhanora, Seoni | Jun 27, 2026 आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र केदारपुर में यूरिया खाद की कमी से नाराज किसानों ने किसान संघ के नेतृत्व में दुर्गा चौक पर बैठक कर विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि वैध टोकन होने के बावजूद उन्हें निर्धारित मात्रा में यूरिया नहीं मिल रहा, बल्कि अधिक मूल्य का खाद लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।किसानों ने कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने से खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित ह