मिर्ज़ापुर: मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस लाइन, थाना चौकी और कारागार दुल्हन की तरह सजे, धूम धाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद पुलिस लाइन, थाना, चौकी और कारागार दुल्हन की तरह सजाए गए। मनमोहक झांकियां सजाई गई। नगर के कोने कोने से लोग परिवार के साथ पुलिस लाइन पहुंचे और मनमोहक झांकियां देखी। रंग बिरंगे गुब्बारे और डिजिटल लाइटों से पुलिस लाइन परिसर जगमगा रहा था।