सोहागपुर: नगर के परमट चौक स्थित शराब दुकान के पीछे शासकीय भूमि पर कब्जे का आरोप, वीडियो वायरल
नगर के परमट चौक स्थित शराब दुकान के पीछे आबकारी विभाग की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। एक स्थानीय व्यक्ति पर जमीन घेरने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार की दोपहर 1 अजय लगभग वायरल हो गया है, जिसमें संबंधित व्यक्ति द्वारा लकड़ी का खंबा गाड़कर कब्जे की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है।