फूलपुुर: महिला को जबरन वाहन में बैठाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
प्रयागराज। थाना बहरिया पुलिस ने महिला को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने के मामले में वांछित दो आरोपियों अरविंद कुमार पटेल उर्फ सोनू और मोनू पटेल को बाबूगंज नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ 14 जून को दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की गई। मंगलवार लगभग 5 बजे स्थानीय पुलिस से गिरफ्तारी की जानकारी मिली।