जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशन में दंत क्लिनिक के नाम पर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप एवं नीम हकीमो के संस्थानों पर छापा मारा है। इसके तहत खण्ड स्तर पर समस्त बीसीएमओ ने अपने क्षेत्र में लोगों के दांतों का इलाज कर रहे चिकित्सा संस्थानों की जांच की। कमियां मिलने पर संस्थानों पर ताला लगाया गया है।