अनूपपुर: पसला से हरी फाटक जाने वाली अधूरी सड़क बनी मौत का कारण, बाइक हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत, दो घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसला से हरी फाटक जाने वाली अधूरी सड़क एक युवक की जान ले गई। रविवार शाम करीब 5 बजे दोपहिया वाहन पर सवार तीन युवक सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में 19 वर्षीय समर सिंह मार्को निवासी कर्राटोला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उदय भान (18) और सत्य प्रकाश निवासी ग्राम लपटा गंभीर रूप से घायल हो गए।