बिल्सी: बिल्सी तहसील परिसर में 8.5 लाख रुपए से बनाई जाएंगी तीन सड़कें, चेयरमैन ने पूजा अर्चना कर किया शिलान्यास
Bilsi, Budaun | Jul 4, 2026 बिल्सी। स्थानीय नगर पालिका परिषद ने विकास कार्यों की कड़ी में शनिवार को तहसील परिसर में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कराया। राज्य वित्त आयोग मद से करीब 8.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़कों का शिलान्यास नगर पालिका परिषद की चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर ने विधिवत पूजन के साथ किया।