सगड़ी: दान शनिचरा स्थित शनिदेव शक्तिपीठ के ट्रस्ट और स्वामित्व को लेकर विवाद, सगड़ी एसडीएम ने दोनों पक्षों के साथ की बैठक
आजमगढ़ जनपद सगड़ी तहसील के हरैया ब्लॉक अंतर्गत बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दान शनिचरा गांव में स्थित प्रसिद्ध शनिदेव शक्तिपीठ के ट्रस्ट और स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला चल रहा है।सोमवार शाम को सगड़ी एसडीएम श्याम प्रताप सिंह के नेतृत्व में दोनों पक्षों के साथ बैठक की गई । बैठक में सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, सगड़ी तहसीलदार व अन्य लोग मौजूद थे।