लैलूंगा: लैलूंगा में हाथियों का कहर: 12 दंतैल ने कुंजारा उद्यान को रौंदा, 18 जगह टूटी फेंसिंग, भारी तबाही
लैलूंगा के कुंजारा उद्यान में 12 जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने 18 जगह फेंसिंग तोड़ी, दर्जनों पौधे और गमले नष्ट कर दिए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है और सुरक्षा के लिए स्थायी बाउंड्रीवाल की मांग तेज हो गई है।