खंडवा नगर: खानशाहवली नाले की सफाई के लिए प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मौके पर पहुंचे पार्षद ने किया विरोध
खंडवा मोघट थाना क्षेत्र के बड़गांव जिला रोड स्थित सेंट जोसेफ कार्मल स्कूल के सामने शुक्रवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने नाले से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम के अधिकारी पहुंचे। नाले में अवरोध होने की शिकायत के बाद दो जेसीबी मशीनों की मदद से निर्माण को हटाया गया। घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे की है