शिवपुरी नगर: आंखों में आंसू, चेहरे पर लाचारी; दबंगों के खौफ से कांपते हुए SP ऑफिस पहुंची बैराड़ की 90 साल की संतोबाई
"हमारी जमीन सौ साल से ज्यादा पुरानी है, हमारे पास पट्टा भी है, लेकिन कुछ दबंगों ने हमारी जमीन पर जेसीबी चला दी। जब मेरी बहू और बच्चों ने रोका, तो उनके साथ मारपीट की गई।" यह दर्द भरी दास्तान शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के कालामढ की रहने वाली 90 वर्षीय बुजुर्ग संतोबाई रावत ने आज शनिवार को शिवपुरी एसपी ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों के सामने बयां की