सिमडेगा: मुहर्रम के शांतिपूर्ण समापन पर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
रविवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक ने मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के बाद डी-ब्रीफिंग बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों व जवानों की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेहतर समन्वय और सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।