धरहरा: डीएम द्वारा धरहरा प्रखंड कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण
मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह द्वारा शनिवार को प्रखंड कार्यालय धरहरा का औचक निरीक्षण किया गया, जहां कई तरह की अनियमितता पाए जाने पर दो पदाधिकारियों सहित एक लिपिक के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।डी एम ने बताया कि धरहरा प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली, जिसके फलस्वरूप धरहरा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।