राजनांदगांव: नगर निगम द्वारा दीपावली से पूर्व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा, लगाए गए एलईडी लाइट
राजनांदगांव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा दीपावली के पूर्व विद्युत व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है और वार्डों के कई क्षेत्रों में व्याप्त अंधेरों को ध्यान में रखते हुए एलईडी लाइट लगाने का काम किया जा रहा हैं,नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव और नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर अब तक 27 वार्डों में 250 से अधिक एलईडी लाइट लगाए गए हैं।