महागामा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महागामा के उर्जा नगर शिव मंदिर प्रांगण में योग शिक्षक निर्मल केसरी ने योगाभ्यास कराया।
Mahagama, Godda | Jun 21, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर रविवार को पतंजलि योग समिति प्रखंड महागामा जिला गोड्डा के द्वारा शिव मंदिर प्रांगण ऊर्जा नगर महागामा में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। योग शिक्षक निर्मल केसरी ने योग के प्रति जागरूक तथा स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।