जबलपुर: इंद्रा मार्केट में खुले चैंबर में गिरा सांड, स्थानीय लोगों और नगर निगम ने सांड का किया सुरक्षित रेस्क्यू
इंद्रा मार्केट स्तिथ खुले हुए चैंबर में अचानक एक सांड गिर गया जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर सांड पर पड़ी तो स्थानीय लोगो ने सांड को निकालने का प्रयास किया।वही चैंबर में निकली हुई रॉड के चलते सांड को निकालने में दिक्कतें आ रही थी।जिसके बाद नगर निगम को सूचना दी गई।सूचना पर पहुँची निगम हाका गैंग और स्थानीय लोगों की मदद से सांड का सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।