जबलपुर: नर्मदा नगर में सट्टा खिलाते 5 सटोरी गिरफ्तार, मौके सट्टा पट्टी एवं 16 हजार 760 रु जब्त
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की नर्मदा नगर बाबा डेरी के पास नितिन गड़रिया लड़के लगाकर सट्टा खिला रहा है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए घेराबंदी कर नितिन गड़रिया,भूरे लाल,संदीप मिश्रा,तुलसी ठाकुर एवं छोटेलाल यादव को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से सट्टा पट्टी एवं 16 हजार 760 रु जब्त कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।