लोहरदगा: IAS कैडर मिलने पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा को जिला कल्याण कार्यालय में चित्रगुप्त महासभा ने किया सम्मानित
लोहरदगा की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) कैडर प्राप्त होने पर गुरुवार सुबह 11:30 लोहरदगा चित्रगुप्त महासभा, इकाई ने उन्हें सम्मानित किया। महासभा के अध्यक्ष देवाशीष कर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।