लोहरदगा: आंध्रप्रदेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओपन कराटे प्रतियोगिता में लोहरदगा के 17 कराटे खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक
आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम स्थित राजीव गाँधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओपेन कराटे प्रतियोगिता में शामिल हुए लोहरदग़ा के खिलाड़ियों ने गुरुवार सुबह लगभग 11:30 एक बार फिर जिले का नाम रौशन किया है। जिला कराटे संघ लोहरदग़ा के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुए 17 खिलाड़ियों ने इस बार 24 प्राप्त करने में सफल रहे।