लोहरदगा: ABVP के नेतृत्व में लोहरदगा से जनजातीय समुदाय प्रयागराज के लिए हुआ रवाना
जनजातीय समाज में सनातन संस्कृति के महत्व को प्रसारित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP और लोहरदगा वनवासी कल्याण के नेतृत्व में बुधवार शाम 4:30 एक विशेष यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना हुई। इस यात्रा में जनजातीय समुदाय के लगभग 100 लोग शामिल हैं, जो महाकुंभ के पावन अवसर पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की गहराई से जानकारी प्राप्त करेंगे।