कायमगंज: गांव रौकरी के पास बाइक का टायर फटने से युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना कम्पिलक्षेत्र के गांव सिवारा मार्ग पर गांव रौकरी के पास एक अज्ञात युवक बाइक से कहीं जा रहा था।तभी युवक की बाइक का टायर अचानक फट गया और अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई।जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची।घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहा से डा ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया