कैराना: कांधला पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में कन्नौज निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 20, 2026 15 अक्टूबर 2025 को कांधला पुलिस ने दिल्ली—सहारनपुर हाईवे पर एलम के निकट चेकिंग के दौरान एक ट्रक को पकड़ा था, जिसके अंदर पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरा गया था। आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि मुकदमे में धीरज को गिरफ्तार किया गया है।