मोहर्रम का चांद दिखाई देने के साथ ही इमामवाड़ों में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार शाम कराईकेला के पुरानाडीह इमामवाड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इमाम हसन और इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की सातवीं फातिहा अदा की। इस अवसर पर मौलाना ने चादरपोशी कर क्षेत्र में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।