बीना: नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया के पास गणेशा नदी में दिन-दहाड़े मिट्टी का अवैध खनन, शासन को राजस्व का चूना, अधिकारी बने अंजन
Bina, Sagar | May 25, 2026 सागर जिले की बिना विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर अवैध खनन के अखाड़े में तब्दील हो गया है। जहां ग्राम नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया के ठीक पास गणेशा नदी में कई दिनों से भारी मात्रा में अवैध मिट्टी खनन चल रहा है। एक-दो नहीं, बल्कि चार-चार मशीनें शासकीय भूमि पर बेखौफ खुदाई कर रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दिन-रात खुदाई हो रही है।