महाराजगंज: नंदा खेड़ा में घरेलू विवाद के चलते विवाहिता ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर
28 जून रविवार की दोपहर 12 बजे घरेलू विवाद के चलते विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।महिला की हालत बिगड़ने लगी।परिजनों को जानकारी होने पर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल कर दिया गया।परिजनों के मुताबिक विवाहिता का विवाह 6 माह पूर्व हुआ था। पति-पत्नी के मामूली विवाद में जहरीले पदार्थ पी लिया।